नितीश- केसीआर मुलाक़ात, विपक्षी एकता का कॉमेडी शो – सुशील मोदी

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

नीतीश-केसीआर भेंट विपक्षी एकता का कॉमेडी शो होगा : सुशील मोदी

तेलंगाना के सीएम भी लालू की तरह परिवारवाद व भ्रष्टाचार में डूबे हैं

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तरह परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनका जनाधार खिसक रहा है और नीतीश कुमार से उनका मिलना विपक्षी एकता के कॉमेडी शो का ताजा एपीसोड होगा। सुशील मोदी ने कहा कि तेलंगाना में हाल के विधान सभा उपचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस दुब्बक और हुजूराबाद दोनों जगह पराजित हुई। हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में जहां भाजपा 4 से 48 सीट पर पहुंच गई, वहीं टीआरएस 99 से घट कर 56 सीटों पर लुढ़क गई। उन्होंने कहा कि 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा ने तेलंगाना की 4 सीटें जीतीं, जबकि सीएम केसीआर अपनी बेटी कविता तक को नहीं जिता पाए। 2014 में लालू प्रसाद भी अपनी बेटी को लोकसभा नहीं भेज पाए थे। आज केसीआर परिवार के 5 सदस्य मंत्री-विधायक हैं। वे अंधविश्वासी ऐसे हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में कभी सचिवालय नहीं गए।

विपक्षी एकता मेढक तौलने जैसा हो गया
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी, केसीआर और नीतीश कुमार अपने-अपने राज्य में जनाधार खो चुके हैं। ये लोग भ्रष्ट और परिवादी दलों को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पराजित करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता मेढक तौलने जैसा हो गया है।
विपक्ष का हर नेता खुद को पीएम मैटेरियल मान रहा
उन्होंने कहा कि इस समय विपक्ष का हर नेता खुद को पीएम मैटेरियल मान रहा है, जबकि कांग्रेस राहुल गाँधी पर कोई समझौता करने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि विपक्षी मुख्यमंत्रियों का मेलजोल दरअसल भाजपा के बढते जनाधार और पीएम मोदी की अपार लोकप्रियता से डरे-सहमे नेताओं की हताशा का परिणाम है।

Join us on:

Leave a Comment