डिक्की तोड़कर पैसे ले उड़े बदमाश, वारदात सीसीटीवी में कैद!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के आखडाघाट रोड स्थित ओम बिल्डिंग के पास बाइक सवार बदमासो ने साइबर कैफे संचालक के बाइक के डिक्की से एक लाख रुपये उड़ा लिया। पीड़ित सहबाजपुर इलाके का रहने वाला संतोष कुमार है। वह जीरोमाइल स्थित एचडीएफसी शाखा से एक लाख रुपये कैस निकालकर बाइक से अपने दोस्त अब्दुल सिद्दिकी के साथ घर जा रहे थे। इसी क्रम में कुछ सामान लेने के लिए ओम बिल्डिंग के समीप रुके। दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर सामान खरीदने गए। इसी दौरान अपाची बाइक सवार बदमासो ने डिक्की तोड़कर पैसे उड़ा लिया। सामान खरीदकर जब वह वापस लौटे तो उनका होस उड़ गया। डिक्की टूटा हुआ था।

उसमें रखे एक लाख रुपये गायब था। जब वह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें दिखा की अपाची बाइक से आये दो बदमासो में से एक बदमास उतरकर डिक्की से पैसा निकाला। जबकि दूसरा बाइक पर ही बैठा था। एक हेल्मेट पहने हुआ था। जबकि दूसरे के चेहरे पर कुछ नही था। पैसा निकालने के बाद दोनो जीरोमाइल गोलंबर की ओर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने ओम बिल्डिंग से लेकर बैंक तक के एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमे दोनो शातिर रेकी करते हुए दिखे। संतोष कुमार देर रात अहियापुर थाने पर पहुँचकर इसकी शिकायत की। साथ ही मोबाइल में रिकॉर्ड सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि घर के काम के लिए बैंक से पैसे निकाला था। लेकिन बदमासो ने डिक्की तोड़कर पैसे उड़ा लिए। लगभग एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद देर रात वह शिकायत करने थाना पर पहुँचे। लेकिन बड़ा बाबू सुबह में बलाये है। उन्होंने कहा कि कल आइए करवाई होगी।।

Join us on:

Leave a Comment