महावीर आरोग्य हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही,लड़की को गँवाना पड़ा हाथ।

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

एक लड़की के हांथ पीले होने से पहले डॉक्टर की लापरवाही के कारण डॉक्टर ने लड़की का हांथ काटा।

पटना के कंकड़बाग में रहने वाली रेखा नाम की लड़की जिसका कान में दर्द और कान बहने का हमेशा शिकायत रहता था इसके बाद उस लड़की के एक बहन और एक छोटा भाई ने कंकड़बाग के महावीर आयोग हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया।

लड़की की बहन ने बताया कि 10 दिनों पहले हमारी बहन का कान बहने के कारण हमने कंकड़बाग स्थित महावीर आरोग्य अस्पताल में उसे कान दिखाने के लिए गई थी जिसके उपरांत डॉक्टर ने उसके कान का ऑपरेशन किया उसके बाद नर्स के द्वारा उसके हाथ में इंजेक्शन दिया गया जिसके बाद हमारी बहन का हाथ शाम होते होते बहुत ज्यादा दर्द करने लगा जिसके बाद हम लोगों ने डॉक्टर से मिल इन सारी बातों से अवगत कराया लेकिन रात 2:00 तक डॉक्टर के नहीं आने पर हमारी बहन का हाथ से चमड़ा सड़ कर लटक कर गिरने लगा और बहुत ज्यादा बदबू करने लगा उसके बाद फिर हम लोगों ने आधी रात को डॉक्टर के केबिन में जाकर सभी बातों को बताया लेकिन फिर भी डॉक्टर नहीं आए दूसरे दिन डॉक्टर ने कहा कि इंजेक्शन देने से किसी किसी पेशेंट को इन्फेक्शन हो जाता है, ठीक हो जाएगा, लेकिन फिर भी उसका हाथ ठीक नही हुआ उसका हाथ और गलने लगा ।

अंत में महावीर आरोग्य के डॉक्टर ने मुझे पटना आईजीएमएस जाने को कहा,वहां के डॉक्टरों ने कहा इसका हाथ काटना पड़ेगा फिर हम लोगों ने दिल्ली एम्स ले जाने के लिए विचार किया पर वहाँ भी डॉक्टरों ने हाथ काटने का सलाह दिया, अंत में हम लोगों ने दोबारा पटना आकर मरीज को वेदांता हॉस्पिटल में ले गई, उसके बाद वहां के डॉक्टरों ने बताया कि इसका हाथ सड़ चुका है अगर हाथ नहीं कटा जाता है तो पेशेंट की जान को खतरा है, मजबूर हो कर हम लोगों को महावीर आरोग्य हॉस्पिटल के गलत इंजेक्शन दिए जाने के कारण अपनी बहन का हाथ कटवाना पड़ा।

रेखा की बहन ने बताया कि नवंबर माह में ही उसकी शादी होने वाली थी उसकी शादी के लिए परिवार वाले ने नौ लाख जमा कर कर रखा था और यह सारा पैसा उसके इलाज एवं जान बचाने खर्च हो गया और अब हमारी बहन का शादी भी नही होगा क्योंकि लड़के वाले अब शादी से इनकार करने लगे हैं।।

Join us on:

Leave a Comment