राजधानी में ईंट पत्थर से कूच कूच कर युवक की हत्या!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु के बाग स्थित बेगमबाग इलाके में अपराधियों द्वारा ईट पत्थर से कूच कर एक युवक की हत्या कर शव फेके जाने का मामला प्रकाश में आ या है। जहां शव मिलने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और घटना स्थल पर लोगो की भीड लग गई। वही शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात शव को अपने कब्जे में लेकर छान बीन की । वही शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है। किस कारण युवक की हत्या की गई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में पुलिस ने बताया की ईट पत्थर से कूच कर युवक की हत्या की गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है, शव की पहचान के लिए पुलिस आस पास के लोगो से पूछ ताछ कर रही है
बाइट:- प्रमोद कुमार( मालसलामी थानाध्यक्ष)

Join us on:

Leave a Comment