विपक्ष को एकजुट करने को सीएम नीतीश अन्य राज्यों में जाएंगे : उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

मोदी सरकार के खिलाफ मुहिम के तहत कल तेलंगाना के सीएम भी पटना पहुंच रहे
कई विपक्षी नेताओं के नीतीश के पास आ रहे हैं फोन
नीतीश को पीएम प्रत्याशी बनाने के अभियान में जुटे कुशवाहा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में स्थापित करने में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जोर-शोर से जुट गए हैं। हालांकि, जदयू के सभी बड़े नेताओं ने नीतीश को पीएम बनाने के एजेंडे पर सहमति दे दी है। लेकिन, इनमे उपेंद्र कुशवाहा सबसे ज्यादा मुखर हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही कुशवाहा ने नीतीश कुमार को दिए बधाई संदेश में कहा था कि देश आपका इंतजार कर रहा है। राजद की ओर से भी नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल बताकर दिल्ली की राजनीति करने की बात कही गई है। इस बीच पटना में उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा है कि देशभर में विपक्ष को एकजुट करने सीएम नीतीश कुमार दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए नीतीश कुमार के पास लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के फोन भी आ रहे हैं। इसी क्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कल पटना पहुंच रहे हैं

कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन सरकार के गठन के बाद जिन नेताओं के फोन आये हैं, स्वाभाविक रूप से उनसे मुलाकात करने और उनका धन्यवाद देने भी नीतीश कुमार जाएंगे। विपक्ष की एकता के प्रयास का दायित्व बिहार के सीएम पर है। इसे पूरा करने के लिए नीतीश कुमार बिहार से बाहर जाकर सभी विपक्षी नेताओं से मुलााकात करेंगे और उन्हें केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें