भाजपा MLC देवेश ठाकुर के शराब पीने की पुष्टि!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

शराबी को छुड़ाने गए भाजपा के MLC देवेश भी निकले शराबी, हुई पुष्टि

आत्मसमर्पण कर ले रखी हैं जमानत

पटना : भाजपा के MLC देवेश कुमार पर शराब पीने का न सिर्फ आरोप लगा है बल्कि अब आरोप की पुष्टि भी हो गई है। नशे में धुत अपने एक साथी डॉक्टर को थाने से छुड़ाने में भाजपा नेता खुद ही फंस गए हैं। उस वक्त राजद ने इस मसले को जोर शोर से उठाकर एनडीए के सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया था।
दरअसल, सड़क हादसे के बाद शराब के नशे में पकड़े गये एक डॉक्टर संजय चौधरी का करीबी बताकर पाटलिपुत्र थाने पहुंचे भाजपा MLC देवेश कुमार के ब्लड और यूरिन सैंपल की एफएसएल रिपोर्ट सामने आ गयी है, जिससे उनके शराब पीने की पुष्टि हो गई है। इसका पता चलने के बाद उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण कर वहां से जमानत ली। हालांकि देवेश कुमार शराब पीने की बात से इनकार कर रहे थे। वे मूल रूप से समस्तीपुर जिले के पूसा थानांतर्गत महमुदपुर देवपार के रहने वाले हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें