“झारखंड : सत्ताधारी गठबंधन के सभी मंत्री-विधायक जाएंगे छत्तीसगढ़

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

ऑपरेशन लोटस के भय से सीएम सोरेन सभी के साथ झारखंड छोड़ देंगे
महाराष्ट्र की घटना से सबक लेकर रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू

रांची : पत्थर खनन आवंटन मामले में केस में फंसे झारखंड कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ऑपरेशन लोटस के तरह महागठबंधन के विधायकों में सेंधमारी का भय सता रहा है। इस कारण वे भी रिजॉर्ट पॉलिटिक्स की राह पर हैं। इसके तहत महाराष्ट्र की घटना से सबक लेते हुए महागठबंधन के सभी विधायकों को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ ले जाने का फैसला किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4:30 बजे सीएम सोरेन समेत सत्ताधारी गठबंधन के सभी विधायक विशेष विमान से रायपुर जाएंगे। दरअसल, यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी ओर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार बुरी तरह घिरी हुई है। जहां दुमका में अंकिता को जिंदा जला देने को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं पलामू में महादलितों पर हुए अत्याचार को लेकर भाजपा ने सोरेन की सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। अंकिता हत्याकांड की तो देश भर में निंदा हो रही है, साथ ही झारखंड सरकार पर कई सवाल खड़े किए जा रहे है। बता दें कि सीएम सोरेन भी दुमका इलाके से आते हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें