जेल में कैदी का हंगामा, दांतो से लगा काटने!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा मंडल कारा उस समय अफरा तफरी मच गया जब मानसिक रूप से विक्षिप्त एक कैदी जेल में हंगामा करने लगा। बताया जा रहा है कि कैदी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिसके कारण उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अचानक उसने कई लोगों को दांत करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने जेल के एक कर्मी और एक बंदी को अंगुली में दांत काट लिया जबकि एक अन्य बंदी के कान को काट लिया। काफी मशक्कत के बाद जेल प्रशासन ने उसे अपना काबू में किया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के सिरपतिया गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में किया गया । जिसे शराब मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें