रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
सरकार बदलते ही बिहार मे विधि व्यवस्था खराब हो गई
शिवहर : भाजपा सांसद भारतीय रमा देवी ने कहा कि नीतीश बाबू दूध के धुले नहीं है। पहले हम लोग बंधुआ मजदूर की तरह थे, सत्ता परिवर्तन से हम लोगों के अंदर बेहद खुशी महसूस की जा रही है। अब हम अपने जनता के हित की लेकर संघर्ष करेंगे। वहीं, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि गुजरात मॉडल पर संगठनात्मक ढांचा बिहार में तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक परिवारों के लिए एक- एक कमेटी बनने जा रही है, जो संगठन को मजबूत करेगा। बिहार में जो राजनीति का बदलाव आया है उससे भाजपा बेहद खुश है।

स्थानीय भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद रमा देवी ने बताया है कि सरकार बदलते ही बिहार मे विधि व्यवस्था खराब हो गई है, शिक्षक अभ्यर्थी पर लाठी बरसाई जा रहे हैं। केंद्र की जो भी योजना है उसपर खुलकर काम नहीं किया जा रहा था, जिसे अब भाजपा कार्यकर्ता खुलकर करवाएंगे। ईडी, सीबीआई अन्य जांच एजेंसी जो छापा मार रही है उससे करोड़ों रुपए का काला धन उजागर हो रहा है। भ्रष्ट नेता और प्रशासनिक पदाधिकारी जेल जा रहे हैं, यह कोई कम बात नहीं है। जो गरीबों के पैसे का खिलवाड़ कर रहे थे, उन्हें जेल जाना ही चाहिए। भाजपा सांसद ने बताया है कि जो जनता की बात बोलते हैं, देश के प्रति श्रद्धा रखते है, वह है देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। जिनकी अगुवाई में हम लोग जनता की सेवा करने के लिए तत्पर है। सात निश्चय योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सब कुछ लूट गया है, क्या नीतीश बाबू दूध के धुले हैं। बिहार जंगलराज से भी बदतर राज्य हो गया है। महिलाएं राज्य में सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकार राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिनके गोद में बैठे हैं, क्या वह सही है, महागठबंधन का पतन होना तय है। प्रेस वार्ता के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व विधायक बेबी देवी, प्रदेश महासचिव राधा मोहन शर्मा, जिला प्रभारी अरविंद कुमार और पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा सहित पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे उपस्थित थे।




