अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-
मीडिया दर्शन/गौनाहा, गौनाहा पंचायत के वार्ड नंबर 6 में आशा के चयन आम सभा में हंगामे के कारण नहीं हो सकी। इसकी जानकारी देते हुए डीसीएम राजेश कुमार व बीसीएम विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि गौनाहा पंचायत में राजेश साह की पत्नी इंदु कुमारी, सद्दाम हुसैन की पत्नी अजमेरी खातून, सूरज कुमार राम की पत्नी चिंता कुमारी तथा विजय कुमार राम की पत्नी गुड्डडी कुमारी द्वारा आशा के चयन हेतु आवेदन दिया गया था। जिसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर इंदु कुमारी, अजमेरी खातून तथा चिंता कुमारी का नाम सामने आया।

उक्त पदाधिकारियों सहित रेफरल अस्पताल गौनाहा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि कुमार द्वारा जब शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच की जाने लगी तो उक्त अभ्यर्थी के समर्थकों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यापरोप लगाना शुरू कर दिए कि शैक्षणिक प्रमाण पत्र जाली है। इसकी जांच होने के उपरांत ही बहाली होनी चाहिए। हंगामे को देखते हुए तत्काल चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दी गई। मौके पर मुखिया प्रतिमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि वृजेश यादव, सरपंच बबीता देवी, मुस्तफा मियां, रमेश कुमार आर्य आदि उपस्थित थे।




