अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-
सांसद व पूर्व मंत्री ने आधा दर्जन ग्रामीण सडको का किया उदघाटन व शिलान्यास।
नौतन।। मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय विधायक सह पुर्व पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद व सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने शिलान्यास व उद्घाटन किया। उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा कि नौतन विधानसभा क्षेत्र में 80 सड़को का स्वीकृत हो गया और लगभग अधिकांश सड़के बन कर तैयार हो गई है ।नौतन सहित जिले में केन्द्र सरकार के पहल पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विकास कार्यों में सराहनीय योगदान रहा है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ जयसवाल ने कहा कि सूबे के विकास के लिए केन्द्र सरकार ने अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया गया है।लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ विशवासघात करते हुए जंगलराज कायम करने वाले राजद से समझौता कर सरकार बना लिया।

इससे पार्टी ही नहीं बल्कि बिहार के जनता के साथ धोखा किया है.इस दौरान जिला भाजपा के उपाध्यक्ष उमेश पाड़े, नीरज उर्फ बबलू ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर आमजनता विशेष ध्यान दें ।अगर कहीं भी सड़क निर्माण कार्य में कोताही बरती जाती है तो इसका सूचना पार्टी कार्यकर्ताओ को दे ।संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सड़क शिलान्यास के पहले प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जयसवाल ने मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह के आवास पर तथा पूर्व पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने उप प्रमुख राकेश वर्मा के आवास पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सूना। फिर नौतन रामजानकी मंदिर के समीप सड़क का उद्घाटन किया गया. सोता टोला, बन्हौरा, डबरिया, मंगलपुर गाया पडित के ढाला आदि गाँवों में सड़क का शिलान्यास किया गया । मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रूपक लाल श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि पननालाल साह देवी दयाल प्रसाद, चंन्दशेखर सिंह, प्रमोद सिंह, चंन्दमा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह संजीत कुशवाहा, छोटे लाल कुशवाहा,संवेदक विनय कुमार तिवारी, रजनीकांत कुशवाहा, रामा सिंह, जेई रामदुलारे आदि मौजूद रहे ।।




