पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार के चर्चित राजनेता रहे बिहार सरकार के पूर्व मन्त्री और पूर्व सांसद विजय कृष्ण लंबी अवधी के कारावास से निकालने के उपरान्त आज जहानाबाद होटल राज़ दरबार में अपने पुराने साथियो और शुभ चिंतकों से मिलकर उनके कुशल क्षेम पूछा और अपने बार में बिस्तार से बताएं । इस मौके पर पूर्व मंत्री विजय कृष्ण ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एवं तेजस्वी का गठबंधन की सरकार मजबूत गठबंधन की सरकार है यह सरकार अपना कार्यकाल मजबूती के साथ पूरा करेगी बिहार में सुशासन की सरकार है और इस सरकार में रोजगार के नए नए अवसर मिलने वाले हैं उन्होंने कहा कि विरोधी लोग कुछ सरकार को बदनाम करना चाहते हैं बिहार की जनता सभी को समझ रही है।

जहानाबाद में सेवा भाव से गदगद दिखे।जाने के क्रम में पूर्व मंत्री ने कहा की बहुत दिनों के उपरान्त जहानाबाद आना हुआ, आपलोग से मिलकर अपार खुशी मिली, ऐसे ही प्यार की चाहत में मैं बार बार यहां आते रहूँगा।पुराना साथियों और शुभ चिंतकों में डॉ बीरेन्द्र कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, भीम सिंह,नीरज कुमार सिंह,रवि कुमार, अनिल सिंह कुंभवा, तिवारी जी, चन्दन सिंह, युवा समाजिक कार्य कर्ता राजेश कुमार सिंह उर्फ बनटु जी, हरेन्द्र सिंह, पिंकु सिंह, अनिल कुमार सिंह,किन्जर,,आदि शामिल हुए थे।




