पंकज कुमार जहानाबाद।
छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में मिलेगी काफी मदद- सुदय
लाइब्रेरी में 100 छात्र-छात्राओं के बैठने की है व्यवस्था
जहानाबाद। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अरवल मोड़ स्थित ताज रेस्ट हाउस के समीप रविवार को मार्गदर्षन लाईब्रेरी का विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने फीता काट कर उद्घाटन किया। विधायक श्री यादव ने कहा कि मार्गदर्षन लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को एक उचित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुस्तक समाज का आइना होता है। पुस्तक के द्वारा ही लोग षिक्षा ग्रहण कर परिवार, समाज और देष को विकसित तथा खुषहाल बना सकते हैं। वहीं मार्गदर्षन लाइब्रेरी के निदेषक विक्की कुमार ने बताया कि लाईब्रेरी वाई फाई युक्त है। यहां 100 से अधिक प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, एसी आदि की व्यवस्था की गई है। लाइब्रेरी संचालन हेतु दो लाइब्रेरियन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर प्रबंधक शुभम सिन्हा, प्रो. उमाषंकर सिन्हा, राजद नेता धर्मपाल यादव, विनोद यादव, बैकुण्ठ यादव, गोपाल पासवान, अमरजीत छोटू, भोली यादव, अरमान मल्लिक सहित कई लोग मौजूद थे।




