चीफ जस्टिस संजय करोल पहुंचे लछुआर, भगवान महावीर की पूजा अर्चना की!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार:-

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल नें महावीर जन्म स्थली लछुवार पहुंच कर मंदिर में किए पूजा अर्चना कई मंदिरों का किया निरीक्षण

पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल एवं हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद रविवार को जमुई जिले के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा अर्चना किये। मुख्य न्यायाधीश के आने की सूचना पर सुबह से ही सिकंदरा मुख्य चौक सहित विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। सर्वप्रथम 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जैन धर्मशाला के समीप डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी शौर्य सुमन एवं जिला न्यायाधीश के द्वारा मुख्य न्यायाधीश संजय करोल एवं न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद को शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किये। वही माननीय न्यायाधीश को पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान धर्मशाला के अंदर स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना एवं आरती कर माथा टेके। जहां जैन श्वेतांबर सोसायटी के प्रबंधक उज्जवल रत्न के द्वारा मुख्य न्यायाधीश को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। जिसके उपरांत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लछुआड़ से मुख्य न्यायाधीश क्षत्रियकुंड भगवान महावीर की जन्मभूमि जन्म स्थान पहुंचकर भव्य मंदिर में स्थापित भगवान महावीर स्वामी के जीवित प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना एवं आरती किये। इस दौरान मौके पर डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी शौर्य सुमन, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, डीएसपी आशीष कुमार सिंह, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, जैन श्वेतांबर सोसायटी के प्रबंधक उज्जवल रत्न, सर्किल इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, लछुआड़ थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, सिकंदरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार, चंद्रदीप थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान सहित काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

वाइट –जिला अधिकारी अवनीश कुमार

Join us on:

Leave a Comment