लूट और हत्याकांड का खुलासा करते हुये पटना पुलिस ने 10 बदमाशों को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट : – अमित कुमार :-


पटना सिटी टोयटा 9 लाख लूट और गार्ड की हत्या मामले में पटना एसएसपी ने खुलासा करते हुए 10 लूटेरे को किया गिरफ्तार ,लूटेरे से 2 लाख 13 हजार के साथ तीन पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए है,इनका लूट की घटना को अंजाम देने का अलग ही तरीका था,गिरफ्तार सभी अपराधी नदी थाना क्षेत्र सवलपुर और उसके आस पास के रहने वाले। गिरोह के सभी सक्रिय सदस्य जो रात के सन्नाटे में ऑटो पर सवार हो कर शो रूम ,वेयर हाउस की रेकी करते है और घटना का अंजाम देते है।

पटना SSP मानव जीत सिंह ढील्लो ने बताया की बीते दिन पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बाईपास NH-30 स्थित बुद्धा टोयोटा कार शोरूम में 14 की संख्या में आए नकाब पोश डकैतों ने घुस कर गोदरेज का लॉक तोड़ 9 लाख रुपया कैश और कुछ अन्य सामान की लूट की थी और नाइट गार्ड को लूट के दौरान में विरोध करने चाकु से गोद कर हत्या कर दिया था। साथ ही जड़ी बूटी व्यवसाय दिनेश भादानी को गोली मार कर लूट करने के मामले में संलिप्त रहा है। पूछ ताछ में सभी गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल किया है और इस बार भी वेयर हाउस में लूट की योजना बनाया था।जिसकी गुप्त सूचना मिली थी और पुलिस की गठित टीम ने सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।बाइट:-मानव जीत सिंह ढिल्लो ( पटना सिटी SSP)

Join us on:

Leave a Comment