प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में गंगा के बढ़े जलस्तर में स्नान करने के दौरान एक सातवीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव के वार्ड नंबर 17 की है। बताया जाता है कि मृतक छात्र गढ़पुरा थाना क्षेत्र के एकंबा गांव निवासी शंभू सिंह का 13 वर्षीय पुत्र दीपांशु कुमार था जो अपने नानी घर पर रहकर पढ़ाई करता था।

आज दोस्तों के साथ गंगा में बढ़े जलस्तर को देखने गया था जहां दोस्तों के कहने पर वह स्नान करने लगा तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोग डूबते देते जब तक पानी से खोज कर निकाला और डॉक्टर के पास ले गया तब तक उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक घर का इकलौता चिराग था उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। नगर निगम के पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि दोस्तों के स्नान करने गया था जहां डुबने से उसकी मौत हो गई है। अंचलाधिकारी से बात हुई है जहां सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की बात कही गई है।
बाईट- परिजन
बाईट- संजय कुमार, पूर्व मेयर




