नक्सलीयों के मंसूबे विफल, एसपी के नेतृत्व में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नक्सलियों की मंशा उस वक़्त ध्वस्त हो गयी जब मदनपुर थाना क्षेत्र के अजनवा पहाड़ पर चलाये जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये हथियारों तथा विस्फोटको का एक बड़ा जखीरा उंन्होने जब्त कर लिया।एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।इसी आधार पर सीआरपीएफ,कोबरा तथा जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर अजनवा पहाड़ तथा उसके आसपास के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसमें सुरक्षाबलों को 2 राइफल,28 कारतूस,5 किलो का एक तथा 1 किलो का एक केन बम तथा मैगज़ीन बरामद हुआ हैं।वहीं
भारी मात्रा में बर्तन,नक्सली कपडे तथा अन्य जरूरत की चीजें भी जब्त की गई हैं।उन्होने कहा कि एएसपी अभियान मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नक्सलियों का सपना तो चकनाचूर तो हुआ ही है,विष्फोटको के जखीरों की लगातार जब्ती से उन्हें बड़ा झटका भी लगा है।उन्होंने बताया कि नक़्सलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तब तक जब तक कि यह जिला पूरी तरह से नक्सलमुक्त नहीं हो जाता।

बाइट- कान्टेश कुमार मिश्र,एसपी,औरंगाबाद।

Join us on:

Leave a Comment