नीतीश को झटका, अरुणाचल में अकेला बचा जदयू MLA भी भाजपा में शामिल!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नीत एनडीए से नाता तोड़कर राजद नीत महागठबंधन से हाथ मिलाकर कर नई सरकार का गठन किया है। इस बीच खबर आ रही है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को अरुणाचल प्रदेश में झटका देते हुए उनकी पार्टी के एकमात्र विधायक को अपने पाले में कर लिया है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक टेची कासो ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया है। विधानसभा के उपाध्यक्ष टेसम पोंगटे ने ईटानगर विधायक के भाजपा में शामिल होने के आवेदन को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही 60 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 49 विधायक हो गए हैं। गौरतलब है कि जदयू ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर 15 सीटों पर चुनाव लडा था। जिसमें से 7 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी को जीत मिली ओटी अरुणाचल में जदयू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन दिसंबर 2020 में जदयू के 6 विधायकों ने एक साथ भाजपा का दामन थाम लिया था।

Join us on:

Leave a Comment