मुश्किल में लालू परिवार, लैंड फॉर जॉब घोटाले में गिर सकती है गाज!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

200 से ज्यादा सेल डीड्स मिलने की खबर, CBI जल्द करेगी खुलासा
नौकरी के बदले 200 से ज्यादा संपत्तियां लालू के करीबियों के नाम!

पटना : रेलवे में लैंड फॉर जॉब स्कैम के मामले में CBI ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक CBI को 200 से ज्यादा सेल डीड्स मिली हैं, जिनका खुलासा CBI जल्द ही सकती है। लालू परिवार पर आरोप है कि उन्होंने जमीन के बदले में नौकरी दी थी। दर्ज FIr में सिर्फ 7 सेल डीड दर्ज की गई थीं। इनमें 5 सेल डीड और 2 गिफ्ट डीड थीं। बताया जा रहा है कि नौकरी के बदले में 200 से ज्यादा संपत्तियों को लालू यादव के करीबियों के नाम कर दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों रेल मंत्री रहते लालू यादव के ओएसडी रहे भोला यादव को गिरफ्तार किया गया था। भोला यादव द्वारा कुछ राज उगले जाने के आधार पर ही राजद नेताओं के यहां CBI छापे पड़े हैं।
आरोप है कि केंद्रीय रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जमीन के बदले में कई लोगों को नौकरी दिलवाई थी। इस कथित घोटाले के मामले में CBI ने लालू परिवार के करीबियों के 31 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन मॉल भी शामिल है। हालांकि तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस मॉल से उनका कोई लेनादेना नहीं है।
मॉल निर्माण कंपनी पर तेजस्वी का मालिकाना हक
अधिकारियों के मुताबिक जो कंपनी मॉल का निर्माण कर रही है उसपर तेजस्वी यादव का मालिकाना हक है। CBI ने गुरुग्राम, मधुबनी, पटना और कटिहार समेत कई जगहों पर छापेमारी की। जिन नेताओं के ठिकानों पर CBI ने रेड की उनमें राजद के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य फैयाज अहमद और अशफाक करीब के ठिकानों पर भी CBI ने छापेमारी की।

Join us on:

Leave a Comment