धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज में देर रात मोहम्मद गुल्लू उर्फ दुलवा की अज्ञात अपराधियों द्वारा बेरहमी से धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दिया। बताते चलें कि मोहम्मद गुल्लू ई-रिक्शा चलाकर अपना भरण पोषण कर रहा था। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय थाना सुल्तानगंज को दी गई मौके पर स्थानीय थाना पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय थाना की सूचना पर डॉग स्कॉट तथा फॉरेंसिक टीम आकर जांच पड़ताल कर रही है।स्थानीय थाना जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।घटना इतना बेरहमी से किया गया है कि ऐसा प्रतीत होता है हत्यारा एक बहसी दरिंदा था पूरे शरीर में लगभग पंद्रह से बीस जगह धारदार हथियार से वार किया है तथा गले का नली भी काट दिया गया है।अब देखना यह है कि स्थानीय प्रशासन हत्यारे को कब तक पकड़ पाती है।




