ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध. 5 घंटे के भीतर पति पत्नी समेत चार लोग ने तोड़ा दम. 4 मौत के कारण पूरे गांव के लोगों ने रात में चूल्हा नहीं जलाया.
खबर वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड के मियां बेरी पंचायत के मलाही गांव से है. जहां वार्ड नंबर 11 में एक ही दिन में 5 घंटे के भीतर पत्नी पति समेत चार लोगों की मौत के बाद हर कोई स्तब्ध हो गया है. मरने वाले 4 लोग बुजुर्ग थे इसमें 2 लोग बीमार थे जिनका इलाज चल रहा था. जबकि दो की स्वभाविक मौत हो गई है. चार लोगों की मौत के बाद जब इनका शव निकला तो गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. चारों लोगों का अंतिम संस्कार हाजीपुर के कौन हारा घाट पर किया गया. बताया गया कि भगवान भगवानपुर प्रखंड के मियांवेरी पंचायत एक ही वार्ड 11 मैं पति पत्नी समेत चार लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई हर कोई स्तब्ध है. एक-एक कर मौत के कारण रात में गांव में चूल्हा नहीं जला. सबसे पहले दोपहर बाद शाम 3 बजे साधु सिंह की मौत की सूचना मिली उनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह करीब 65 वर्ष के थे और बीते 1 सप्ताह से बीमार चल रहे थे. मौत की खबर सुनते हैं उनके परिजनों में कोहराम मच गया. इसी बीच 1 घंटे बाद 4 बजे उसी वार्ड के 80 वर्षीय बैजू मौतों की स्वभाविक मौत हो गई. 1 घंटे में दो लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई लोगों की अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे. इसी बीच शाम करीब 8 बजे 75 वर्षीय फुल कुमारी देवी के निधन की खबर ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया. दूसरी ओर घर में रोना-धोना मचा हुआ था अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी. इसी बीच चंद घंटे बाद फुल कुमारी देवी के पति 80 वर्षीय सुखी दास पत्नी की मौत की मौत का सदमा नहीं झेल पाया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया. एक के बाद एक चार लोगों की मौत होते ही ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया. उस रात पूरे गांव में चूल्हा नहीं जला. सुबह एक साथ चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए कोनहारा घाट हाजीपुर लाया गया जहां सभी का अन्तिमसंस्कार किया गया. इस विषय मे स्थानिए मुखिया उमेश राय ने बताया कि चार दे पांच घंटो में 4 लोगो की मौत दुखद है. सभी मृतक पास के ही थे. घटना की सूचना के बाद मेडिकल टीम आई थी. जांच के बताया कि सभी की मौत बीमारी से हुई है.




