रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
पटना : बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के सभापति पद के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बिहार विधान परिषद सभापति के पद के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर देवेश चंद्र ठाकुर ने आज ही अपना अपना नामांकन दाखिल किया था।ठाकुर के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के अन्य कई नेता मौजूद थे। बिहार विधान परिषद के सभापति के चुनाव को लेकर 25 अगस्त को विशेष बैठक आयोजित की गई थी लेकिन विपक्ष की तरफ से किसी उम्मीदवार के नामांकन दाखिल नहीं करने के कारण महागठबंधन के उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।




