ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
लालू यादव को रिहा कर दिया गया है
2015 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव को रिहा किया गया!
रिहाई लेने पहुंचे खुद पहुंचे लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव पर दर्ज एक पुराने मुक़दमे में लालू प्रसाद यादव की आज सुनवाई थी …
दरअसल 2015 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान …एक चुनावी सभा में लालू प्रसाद यादव के चुनावी भाषण को लेकर हाजीपुर के गंगाब्रिज थाने में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था …
चुनावी सभा में अपने चुनावी भाषण में लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा के उस कांटे की चुनावी टक्कर को तब …. बैकवार्ड और फॉरवार्ड के बिच की निर्णायक लड़ाई बताया था ….. जातीय भाषण को लेकर चुनाव आयोग ने शख्त तेवर दिखलाते हुए लालू खिलाफ आचार संहिता के उलंघन का मामला दर्ज करने आदेश दिया , जिसके बाद वैशाली जिले के राघोपुर अंचलाधिकारी के लिखित आवेदन पर गंगाब्रिज थाने में लालू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था …… लालू यादव के खिलाफ अचार संहिता उलंघन की IPC की धारा 188 के साथ … दो समुदायों के बीच शत्रुता, घॄणा या वैमनस्य की भावनाएं पैदा करने के आशय से झूठे बयान देने के आरोप में IPC की धारा 505(2 ) … और The Representation of the People Act के Section 125 के तहत गंगाब्रिज थाने में 79/15 FIR दर्ज कराई गई थी ….
हालांकि… हाजीपुर न्यायलय में दर्ज इस मुक़दमे में लालू प्रसाद यादव 16 जून को हाजीपुर कोर्ट में उपस्थित हुए थे जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी ….
आज लालू प्रसाद यादव से जुड़े इस मामले की सुनवाई की गई और लालू यादव को रिहा कर दिया गया है
बाइट — श्याम बाबू राय – लालू प्रसाद यादव के वकील




