एनटीपीसी बरौनी में मोबाइल स्वास्थ्य यूनिट का उद्घाटन।

SHARE:


प्राशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगुसराय:-एनटीपीसी बरौनी के नगर परिसर के गंगा अतिथि भवन में सामुदायिक विकास /सीएसआर के अंतर्गत मोबाइल हेल्थ यूनिट का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया । इस मोबाइल स्वास्थ्य क्लिनिक का उद्देश्य एनटीपीसी बरौनी के आसपास के गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना और उचित उच्च चिकित्सा देखभाल सुविधाओं के लिए रेफरल सुविधा प्रदान करना। इसके तहत विशेष रूप से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वस्थ्य को इस योजना ने लक्षित किया गया है। लाभार्थियों को उनके समीप के स्थलों पर कैंप लगाकर निशुल्क दवाओं का वितरण किया जाएगा और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जागरूकता प्रदान किया जाएगा।
मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन एनटीपीसी की प्रचलित सीएसआर नीतियों के अंतर्गत किया जाएगा। इस मोबाइल स्वास्थ्य एम्बुलेंस क्लिनिक में प्रशिक्षित डाक्टर एवं नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मोबाइल हेल्थ यूनिट के शुभारंभ के लिए एनटीपीसी बरौनी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल सेवा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी के इस पहल से आस-पास के गावों में स्वास्थ के दिशा में समाज के उत्थान और उसकी बेहतरी के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
इस अवसर पर रमाकांत पांडा, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी बरौनी, अनिल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक संचालन एवं अनुरक्षण, सुरजीत घोष, महाप्रबंधक रखरखाव मनोज दुबे महाप्रबंधक परियोजना,सरोज कुमार अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन, डॉ. संजय झा चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, बरौनी, डॉ.एस आर शर्मा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, एनटीपीसी बरौनी व स्वास्थ्य केंद्रों के टीमें उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment