प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने पहुंचे कुख्यात बदमाश सह शराब माफिया चंदन कुमार को तेघड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चंदन कुमार बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना गांव का रहने वाला है और उसकी भाभी वर्तमान में मुखिया है । चंदन कुमार फिलहाल तेघरा थाना के दो शराब मामले और बछवारा थाना के दो शराब मामले में फरार चल रहा था। चंदन कुमार पर हत्या, लूट, रंगदारी और शराब तस्करी से जुड़े 15 से ज्यादा मामले जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज है। दरअसल तेघड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात शराब तस्कर चंदन कुमार तेघरा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला में घूम रहा है इसी सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने तेघरा चौक पर छापेमारी कर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि चंदन कुमार गोधना पंचायत की मुखिया का देवर है और वह हत्या के मामले में 5 साल तक जेल में भी रहा है। पुलिस 2 साल से ज्यादा समय से चंदन कुमार की तलाश कर रही थी। चंदन कुमार फिलहाल तेघरा और बछवारा के चार शराब तस्करी में फरार चल रहा था। चंदन कुमार पर जिले के कई थानों में 1 दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है। चंदन कुमार का इलाके में इतना दहशत था और उसकी भाभी के मुखिया रहने की वजह से आसपास के लोग इसके बारे में पुलिस को सूचना देने में डरते थे। फिलहाल पुलिस चंदन कुमार से पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाईट- ओमप्रकाश, डीएसपी तेघड़ा




