भोजपुर से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले के जमीरा गांव में आज उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब 75 वर्षीय हीरालाल यादव नामक एक ग्रामीण की मौत डूबने से हो गई। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव की है जहां पर 2 दिन पूर्व 75 वर्षीय हीरालाल यादव अपना भैंस चराने के लिए खेत की तरफ गए थे और उसको धोने के लिए नदी में उतरे कभी पैर फिसल जाने के कारण उनकी मौत हो गई ।हालांकि घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। जिसके बाद आज हीरालाल यादव का सव एसडीआरएफ के द्वारा बरामद किया गया ।वहीं परिजनों के बयान पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।
बाईट/-परिजन(मृतक)




