ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली में एक बार फिर तमंचे पर डिस्को डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो कल रात की है. जहां जंदाहा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर भाथ पंचायत अंतर्गत चकफतेह गांव में इंटरटेनमेंट को लेकर मुखिया सुनीता देवी के दरवाजे पर मुखिया पुत्र सरोज कुमार कुछ स्थानीय लोग द्वारा ऑर्केस्ट्रा डांस बुलाया गया था. वही डांस के दौरान डांसर ने अपने हाथ में देसी कट्टा लहराते दिख रही है. देखते ही देखते स्टेज के नीचे खड़े युवक ने भी अपने हाथ में कट्टा लहराने लगा जिसके बाद किसी ने अपने कैमरे में कैद कर वीडियो को सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसके बाद जंदाहा थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है …




