मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- देश के सजग, साहसी, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ,जनप्रिय विपक्ष के नेता राहुल गांधी ही नरेंद्र मोदी की तुलना में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के उम्मीदवार _ कांग्रेस *
गया अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सैयद असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, विनोद उपाध्याय, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जयप्रकाश यादव, ओंकार यादव, जितेंद्र चौधरी, मो समद, मो अजहरुद्दीन, अरुण कुमार पासवान, आदि ने कहा की विगत आठ वर्षो से केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ संपूर्ण भारत में विरोध करने वाले देश के सजग, साहसी, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, निर्भीक, जनप्रिय विपक्ष के नेता राहुल गांधी ही नरेंद्र मोदी की तुलना में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के उम्मीदवार है।
नेताओ ने कहा की हाल के दिनों में भारत के सबसे लोकप्रिय इंडिया टुडे द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में नरेंद्र मोदी की तुलना में सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री उम्मीदवार राहुल गांधी को ही देश की 52% जनता ने बताने का काम किया है।
नेताओ ने कहा की संपूर्ण देश में किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवम् आमजन की समस्याओं के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही विगत आठ वर्षो से लड़ रही है, और आगे भी लड़ते रहेगी।
नेताओ ने कहा की राहुल गांधी भाजपा, आर एस एस के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के साथ अन्य दलों को एकजुट करने में शुरू से अग्रणी भूमिका निभाने का काम कर रहे है, तथा देश में एकमात्र वे वैसे नेता है जिन्होंने खुले मंच से इस बात का एलान किया की है की आर एस एस विचारधारा के लोग जो हमारे साथ है, वो हमे छोड़ कर चले जाए, तथा जो आर एस एस के विरोधी दूसरे दलों में है वो हमारे साथ आए मैं उनका हृदय से स्वागत करूंगा।
नेताओ ने कहा की संपूर्ण भारतवासी विगत कई वर्षों से केवल और केवल राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब मानती है।




