रवि शंकर शर्मा :-
राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल नितीश कुमार पर काफी हमलावर दिखे, रविवार देर शाम मोकामा में मिडिया कर्मियों से बात करते हुये शम्भू शरण पटेल के अंदाज काफी तल्ख़ थे, उन्होंने कहा कि
“भूरा बाल साफ करो, पंचफोड़ना और कुक्कुर कहने वाले के चरणों में जा गिरे नितीश कुमार को समाज माफ़ नहीं करेगा – सांसद,शम्भू शरण पटेल!”
राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला बोलते हुये कहा की ” जिस लालू यादव ने कुशवाहा और कुर्मी को कुक्कुर कहा उसी के पैर पर अपनी पगड़ी रख दिये, उन्हें कुशवाहा, कुर्मी और धानुक समाज कभी माफ नहीं करेगा,जिस पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों को लालू यादव ने पंचफोरना कहा, जिस सवर्ण समाज के लालू यादव ने भूरा बाल साफ करो का नारा दिया उसी के पैरों पर गिरकर, बिहार के जनता से धोखा कर मुख्यमंत्री बन बैठे,वे पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैँ, उन्हें चुनौती देता हुँ की नालंदा से चुनाव जीतकर दिखाएँ.
नितीश कुमार के पतन की शुरुआत हो चुकी है. वे भटकती आत्मा हैँ, भटकू राम हैँ नितीश कुमार.
Byte :- शम्भू शरण पटेल




