करंट लगने से एक मासूम की मौत!

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-


बांका-
बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के सुईया बड़फेरा गांव में रविवार की देर शाम बिजली के करंट लगने से एक 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के उरहुद गांव निवासी राजेश यादव का पुत्र गुड्डू कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा अपने मामा बड़फेरा गांव के जयप्रकाश यादव के घर रहता था। रविवार को घर में बिजली का बल्ब जलाने के क्रम में नंगे तार के संपर्क में बच्चा आ गया। करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना सुईया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सदलबल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जाएगा। फिलहाल इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें