आरसीपी सिंह जरा सोच समझकर बयान दे-राहुल शर्मा।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद। :-


जहानाबाद जनता दल यूनाइटेड जिला इकाई की विशेष कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आरसीपी सिंह द्वारा जदयू का राजद में विलय होने की बात पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह जरा सोच समझ कर ध्यान दिया करें। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी एकजुट है। पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा की नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी महागठबंधन की सरकार पहले से बेहतर कार्य करेगी और नीतीश जी का अनुभव और तेजस्वी जी की ऊर्जा वर्तमान में उत्पन्न सुखाड़ की स्थिति, महंगाई और बेरोजगारी पर संवेदनशील है। आरसीपी सिंह का वक्तव्य दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में युवा जदयू के प्रांतीय नेता निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस व्यक्ति को राजनीति में फर्श से अर्श तक पहुंचाया उनके द्वारा ये कहा जाना अत्यंत निंदनीय है। नीतीश कुमार ने रामचन्द्र प्रसाद सिंह को दो बार राज्य सभा भेजा। अपनी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक जिम्मेवारी दी। उनके द्वारा ऐसा वक्तव्य देना ये साफ जाहिर करता है की वो पार्टी के शीर्ष में रह कर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा हेतु पार्टी को शहर दीमक की तरह खा रहे थे। जिसका परिणाम आयो हुआ कि पार्टी 2005 और 2010 में एनडीए, गुरु गठबंधन की बड़ी पार्टी थी। 2020 के चुनाव निय में मात्र 43 सीटों से संतोष करना पड़ा। एक भी तरफ पार्टी 116 विधायकों से 43 विधायकों श पर सिमट गई और दूसरी तरफ रामचन्द्र सिंह मस् को जयचंद की भूमिका निभाने के लिए केंद्रीय नि मंत्री से पुरस्कृत किया जा रहा था। जदयू जिला के इकाई पूर्ण रूप से नीतीश जी के हर निर्णय ग में साथ खड़ी है। जिला प्रवक्ता अमित कुमार य पम्मु ने बताया कि बैठक में संगठन प्रभारी महेन्द्र कुमार सिंह, जिला अभियान प्रभारी गोपाल शर्मा, प्रधान महासचिव रामभवन सिंह कुशवाहा, प्रवक्ता दिलीप कुशवाहा, निरंजन केशव प्रिंस,शंभुशर्मा, रंगनाथ शर्मा, निरंजन कुमार अम्बेडकर, नगर अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, रतनी फरीदपुर प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा,मोदनगंज प्रखण्ड अध्यक्ष अजीत शर्मा,मखदुमपुर प्रखण्ड अध्यक्ष प्रेम कुमार पप्पु,काको प्रखंड अध्यक्ष बब्लू कुशवाहा, घोषी प्रखंड अध्यक्ष राकेश चौधरी, हुलासगंज प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार, कार्यालय प्रभारी गुलाम मुर्तजा अंसारी, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें