बेतिया/सोहंन प्रसाद :-
दीप प्रज्वलित कर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मनाया 58 वां स्थापना दिवस.
विश्व हिन्दू परिषद के 58 वां स्थापना दिवस के अवसर पे कार्यकर्ताओं ने नरकटियागंज नगर क्षेत्र स्थित बिरला मंदिर में दीप प्रज्वलित एवं मिठाइयां वितरण कर स्थापना दिवस मनाया।स्थापना दिवस के मौके पे विश्व हिन्दू परिषद के अनुमंडल अध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भारत के संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई थी। विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है. भारत के लाखों गांवों और कस्बों में इस संगठन को एक मजबूत, प्रभावी, स्थायी और लगातार बढ़ते हुए संगठन के रूप में देखा जा रहा है. दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ, एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे आकार ले रहा है यह संगठन हिंदू समाज में व्याप्त अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के निरंतर प्रयासों के माध्यम से समाज को विमुक्त और अंतर्निहित हिंदू एकता को पुनर्जाग्रत करने के लिए समाज का कायाकल्प कर रही है.विहिप अपने मूल मूल्यों, विश्वासों और पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए श्री रामजन्मभूमि, अमरनाथ यात्रा, श्री रामसेतु, श्री गंगा रक्षा, गौ रक्षा, हिंदू मठ-मंदिर मुद्दा, ईसाई चर्च द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण, इस्लामी आतंकवाद, बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठाकर हिंदू समाज की अदम्य शक्ति के रूप में स्वयं को स्थापित कर रही है.स्थापना दिवस के मौके पे बबलू गुप्ता,विकाश तिवारी, रवि,रोहित,दीपक,राहुल,संजू, रूपम,राकेश,राहुल,संदीप,आदि सैकड़ों विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




