बेतिया/सोहन प्रसाद :-
रोटरी क्लब नरकटियागंज के युवा शाखा रोट्रेक्ट क्लब ने जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय बिड़ला मंदिर में आये दस बाल राधा कृष्ण के जोड़े को मैडल देकर प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी के पर्व पर बच्चों द्वारा कृष्ण राधा के अपने रूप सज्जा से मंदिर में आये श्रद्धालुओं को मन्त्र मुग्ध किया।इसलिए क्लब ने उन राधाकृष्ण के बाल प्रतिरूपों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।इस कार्यक्रम से बाल राधाकृष्ण के माता पिता भी काफी उत्साहित नजर आए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, निशान्त कुमार,शुभम खण्डेलवाल, मो0काज़िम, विश्वजीत कुमार, अभिषेक कुमार,आदित्य प्रकाश,आशीष कुमार और गुड्डू कुमार का अहम भूमिका रही।




