सुशील मोदी व उनके परिवार ने जमीन कब्जाए, जांच कराएंगे : रामानंद यादव!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

महागठबंधन सरकार पर हमलावर भाजपा नेता पर खान मंत्री का पलटवार
पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें फिर दूसरे की बात करें

पटना : बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद भाजपा लगातार हमलावर है। विशेष कर पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी राजद के मंत्रियों और नेताओं पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अब तक कई मंत्रियों को वह दागी बता चुके हैं। इस पर खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव ने सुशील मोदी पर पलटवार किया है। रामानंद यादव ने कहा कि सुशील मोदी जुमलाबाज हैं। उसके जैसा दबंग दूसरा कोई नहीं है। बिहार के डिप्टी सीएम रहते सुशील मोदी ने लोदीपुर और खेतान मार्केट की जमीन पर कब्जा किया। हम भी उन्हें छोड़ेंगे नहीं। उनके साथ-साथ पत्नी,भाई और भाई की पत्नी की संपत्ति की जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि दबंगई से कोई MLA नहीं हो सकता। सुशील मोदी ने उपमुख्यमंत्री पद पर रहते हुए पटना के हृदयस्थली लोदीपुर इलाका स्थित क्रिश्चियन की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमा कर लिया। कोर्ट में केस हारने के बाद भी भाई महावीर मोदी के नाम पर गोरखधंधा कर रहे हैं, जिसकी जांच कराई जाएगी। मंत्री रामानंद ने कहा कि सुशील मोदी ने अपनी सोसाइटी पर खेतान मार्केट बनाया ली, वो भी क्रिश्चियन की ही जमीन थी। उसमें भी हाईकोर्ट से हारे थे। इन दोनों जमीन की जांच अब वह खुद कराएंगे। क्रिश्चियन की जमीन पर जहां सुशील मोदी ने कब्जा जमाया है, वो जमीन मेरे क्षेत्र में पड़ता था। जिसमें महिलाओं के लिए टीचर ट्रेनिंग खोला गया था, जिसे बंद करा दिया गया। इस जमीन को सुशील मोदी ने अपनी पत्नी और भाई की पत्नी के नाम करवा दिया क्योंकि दोनों ही क्रिश्चियन समाज से आते हैं। दोनों भाईयों ने क्रिश्चियन लड़की से ही शादी की थी। रामानंद यादव ने यह भी कहा कि अब बिहार में भाजपा की सरकार खत्म हो गयी है। सत्ता सुख अब नसीब नहीं होने से भाजपा के नेता धरना-प्रदर्शन दे रहे हैं। महागठबंधन के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। सत्ता से जाने की बात को भाजपा नेता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं महागठबंधन की सरकार बनते ही उनके नेताओं का दिमाग भी सुन्न हो गया है। इसलिए बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन हम कहेंगे कि पहले अपने गिरेबान में झांककर देंखे फिर दूसरे की बात करें।

Join us on:

Leave a Comment