सीएम का चॉपर अचानक गया में हुआ लैंड , अधिकारीयों में हड़कंप!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

मुख्यमंत्री कि हेलीकाप्टर अचानक गया मे हुआ लैंड,गया के अधिकारियों मे मची हड़कंप ।

गया बिहार के मुख्यमंत्री कि हेलीकाप्टर का अचानक गया मे लैंडिग के कारण गया के वरीय अधिकारीयो में हड़कंप मच गई। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पांच जिला का सुखाड़ को लेकर हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे।जीसमें नवादा अरवल जहानाबाद औरंगाबाद और गया का हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा था। उनका यह सर्वेक्षण के बाद वापस पटना जाने कि समय आईं तो मौसम खराब के कारण हेलीकाप्टर गया एयरपोर्ट पर ही लैंड करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खराब थी उसके बाद भी बिहार के मुख्यमंत्री सुखाड़ का जायजा लेने के लिए पांच जिला का सर्वेक्षण कर चुके थे लेकिन जब वापस पटना जाने कि बारी आई तो मॉनसून खराब के कारण अचानक हेलीकॉप्टर गया एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। वहीं मुख्यमंत्री आगमन की सूचना पर गया जिला के तमाम अधिकारी में हड़कंप मच गई ,और गया के तमाम प्रशासन एयरपोर्ट पहुंचकर सीएम की सुरक्षा में तैनात हो गए।गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री बिहार में वर्षा नहीं होने के कारण पांच जिला कि सर्वेक्षण कर रहे थे।सर्वेक्षण के बाद जब पटना जाने कि बारी आई तो मौसम खराब रहने के कारण पायलेट ने हेलीकाप्टर को डायवर्ट किया और गया एयरपोर्ट पर ही इमर्जेंसी लैंड कर दी।उसके बाद गया एयरपोर्ट कि ओर से सिएम को स्वागत किया गया।और 10 मिनट तक रुकने के बाद सिएम वापस पटना लौट गए।

Join us on:

Leave a Comment