आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील ।6 लोगों को लगी गोली ।मामला अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की है जहां पर बाइक एक्सीडेंट के विवाद में मारपीट से गोलीबारी में हुए तब्दील की घटना में 6 लोगों को गोली लगी है। दरअसल 14 अगस्त को डुमरिया गांव के कुछ युवक बाइक एक्सीडेंट के दौरान हुए विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुआ और देखते ही देखते मामला गोलीबारी में तब्दील हो गया ।एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवक के पूरे परिवार पर गोलीबारी कर दी जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली लगी ।घटना के बाद से सभी घायलों का इलाज पीरों पीएचसी में किया जा रहा था मगर पुलिस की देखरेख में आज आरा के सदर अस्पताल में 5 लोगों की गोली निकाली गई और एक व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल है उसका इलाज पटना इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा है ।घटना के बाद परिजनों के बयान पर पीरो पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है ।हालांकि सभी घायल एक को छोड़कर खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
बाईट/-घायल युवती
बाईट/-डॉ विकाश सिंह(चिकित्सक आरा सदर अस्पताल)




