आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कार देखने को मिला है जिसमें अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को पूरी तरह से रौंद दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के धरहरा मोड की है जहां पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक से जा रहे युवक को बुरी तरह से रौंद दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक ट्रक छोड़कर फरार होने में सफल रहा ।फिलहाल घायल युवक का इलाज आरा के सदर अस्पताल में किया जा रहा है ,मगर चिकित्सकों ने बताया कि स्थिति अभी काफी चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के चिकटोली का रहने वाला बताया जा रहा है।पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरा नगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है।




