शिक्षकों ने DEO कार्यालय का किया घेराव,थाली पीट कर किया विरोध!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-


नव प्रशिक्षित शिक्षकों ने अपने 3 साल के बकाये एरियर को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पर थाली पीट कर जताया विरोध।

मोतिहारी नवप्रशिक्षित शिक्षकों ने लंबित एरियर भुगतान सहित 24 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले मोतिहारी के चरखा पार्क के पास शिक्षको ने चार दिन से अनिशिचतकालीं धरना एवं अनशन पर बैठे आज भी जारी रहा।इसी क्रम में शिक्षकों ने थाली पीटकर भी अपना रोष प्रकट किया,शिक्षा कार्यालय के सामने थाली पीट कर।शिक्षकों का सीधा आरोप है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के अड़ियल रवैये के कारण शिक्षकों को समस्याओ का निदान नही हो पा रहा है।इस अवसर पर शिक्षक सघर्ष समन्वय समिति के शिक्षकों ने कहा कि नवप्रशिक्षित शिक्षकों के एरियर भुगतान के लिए पयार्प्त राशि है,लेकिन ज़िला शिक्षा पदाधिकारी आवंटन की कमी का हवाला देकर शिक्षको को गुमराह कर रहे है।लेकिन हम उनके मनसूबे को कभी कामयाब नही होने देंगे।उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षाक लगातार तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे है,लेकिन डीइओ को इसकी तनिक भी चिंता नही है।मगर हम थक, हारकर पीछे हटने वाले नही है।हमारा आंदोलन और उग्र होगा।इसकी जवाबदेही डीईओ की होगी।मांगे पूरी होने तक धरना,प्रदर्शन एवं अनशन जारी रहेगा।संयोजक ने ज़िले के सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील करते हुए कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की शव यात्रा निकाला जायेगा!

Join us on:

Leave a Comment