अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार में नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे लेकिन पटना में नए-नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं का तो रोजगार आज पटना नगर निगम ने छीन लिया, दरअसल आज पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पटना के सड़क किनारे लगे दर्जनों वेंडरों का स्टॉल उठा लिया और नगर निगम कार्यालय में जमकर कर लिया है जिसके बाद क्या था ग्रेजुएट चाय वाले के नाम से फेमस प्रियंका गुप्ता गुस्से में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के यहां पहुंचे और तेजस्वी यादव से गुहार लगाई वहीं तेजस्वी यादव ने आश्वासन दिया कि आप मेरे नाम से एक आवेदन दे दो मैं उस पर कार्रवाई करूंगा!




