एस एन श्याम / अनमोल कुमार:-
बिहार में जंगलराज रिटर्न
महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में जंगलराज रिटर्न का नजारा साफ दिखने लगा है।
राजधानी पटना तो इन दिनों अपराधियों की गिरफ्त में है। पूरे पटना में अपराधी तांडव मचा रहे हैं और पुलिस कारवाई के नाम पर सिर्फ डंडा पटक रही है। ताजा वाकया गुरुवार की है। दिन दहाड़े एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी कंकड़बाग थाना के ओल्ड बायपास में चंदन ऑटो के पास एक फौजी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही 24 घंटे पूर्व दानापुर में एक फिजीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एस के पुरी में आज अहले सुबह बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर एक युवक से मोबाइल छीन लिया तो बेउर में कुछ मनचलों ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को गोली मार दी ।इतना ही नहीं मसौढ़ी में घर में घुसकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया ।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने तक से कतरा रही थी परंतु पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के दबाव में मसौढ़ी पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज किया परंतु आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की ।यह महज कुछ बाकी है जो यह दिखाने के लिए काफी है कि बिहार मैं अपराधियों की बहार है, कान में तेल डालकर सोई बिहार सरकार है।
कंकड़बाग में जिस फौजी की हत्या की गई उसका नाम बबलू बताया जाता है जो राघोपुर का रहने वाला था और असम के गुवाहाटी में पोस्टर था अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए वह पटना आया था एडमिशन करा कर अपने दोस्त के साथ पाटलिपुत्र जंक्शन से ट्रेन पकड़ कर गुवाहाटी जाने के लिए पाटलिपुत्र जंक्शन जा रहा था की कंकड़बाग रोड में चंदन ऑटोमोबाइल्स के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने बबलू की बाइक रोककर स्टेशन का पता पूछा और फिर उसे दो गोली मार दी बबलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मसौढ़ी अनुमंडल के भगवान गंज में बीती रात एक 18 वर्षीय युवती के साथ बगल के पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर सारी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के माता-पिता घर से बाहर हाजीपुर गए थे। युवती को घर में अकेली पाकर उसके पड़ोसी ने अपना मुंह काला किया। उसके परिजनों ने जब भगवान गंज थाने में मामला दर्ज कराने गए तो पुलिस ने उन लोगों को भगा दिया। बाद में एएसपी को मामले की जानकारी देने पर पुलिस पीड़िता के गांव पहुंची लेकिन पहले वह आरोपी के घर गई बाद में पीड़िता का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज किया गया।




