नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के पार्वती गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो महिला के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में सोनू चौधरी की पत्नी रूबी देवी एवं बलराम चौधरी की पत्नी सोनी देवी शामिल है। घायल महिला ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर देवर गोलू चौधरी ने हम दोनों के साथ मारपीट किया है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।




