गुप्त सुचना के आधार पर दो शराब कारोबारी गिरफ्तार!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के पनछेकवा गांव से शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान पनछेकवा गांव निवासी भरत ठाकुर एवं कुमार माली के रूप में किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कारोबारियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। आपको बता दें कि शराब मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment