रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
एमपी के सीएम शिवराज की भी छुट्टी, फडणवीस की मिली जगह
नई दिल्ली : मिशन 2024 के लिए भाजपा ने संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति में बड़ा बदलाव किया है। दोनों नई समितियों के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार में दो दिनों पूर्व तक उद्योग मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन को हटा दिया गया है। इससे चंद दिनों में ही शाहनवाज को डबल झटका मिला है। अब मौजूदा कोई भी मुख्यमंत्री भाजपा ने संसदीय बोर्ड का सदस्य नहीं है। संसदीय बोर्ड को भाजपा की सबसे ताकतवर संस्था मानी जाती है। पार्टी के तमाम बड़े निर्णय इसी बोर्ड के जरिए लिए जाते हैं। वहीं, भाजपा की दूसरी ताकतवर संस्था चुनाव समिति में भी बड़ा बदलाव हुआ है। कुछ पुराने को बाहर कर निकाल कर नए लोगों को चुनाव समिति में शामिल किया गया है। नए कर्णधारों में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जगह दी गई है। इसके अलावा सर्वानंद सोनोवाल और बीएस येदियुरप्पा भी शामिल किए गए हैं। वहीं वन मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान से आने वाले ओम माथुर को भी इस चुनाव समिति में जगह मिली है। चुनाव समिति में पहले शाहनवाज हुसैन भी थे लेकिन उन्हें बाहर कर दिया गया है।
संसदीय बोर्ड
संसदीय बोर्ड में कुल 11 सदस्यों को रखा गया है, इनमें पार्टी अध्यक्ष के नाते जेपी नड्डा शामिल हैं और वह इसके अध्यक्ष भी हैं। उनके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया भी इसके सदस्य हैं। वहीं पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल. संतोष को भी इसका सदस्य बनाया गया है।
नई चुनाव समिति
नई चुनाव समिति में कुल 15 सदस्यों को शामिल किया गया है और पार्टी अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा ही इसके मुखिया हैं। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास को इसमें शामिल किया गया है।




