बैंक कर्मी की हत्या करने आये बदमाश को ग्रामीणों ने जमकर पीटा फिर सौंपा पुलिस को!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

बैंक कर्मी को हत्या करने पहुंचे 4 अपराधी .. ग्रामीण एक अपराधी को पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर किया पिटाई …

बिहार के हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस दिनदहाड़े बैंक कर्मी के घर . चार अपराधी हथियार से लैस होकर हत्या करने के लिए पहुंचा.. संयोग से बैंक कर्मी अपने घर नहीं था चारों अपराधी खूब हथियार लहराया और घरवाले और ग्रामीणों को डराया.. देखते ही देखते ग्रामीण एक झुंड बनाकर चारों अपराधी को पकड़ना चाहा तो मौके से तीन अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए और एक अपराधी पकड़ा गया … जिसे ग्रामीणों ने बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई किया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है दरअसल हाजीपुर सगाई थाना क्षेत्र के रामपुर पोहीयार में एक युवक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्रामीण सेवा केंद्र बैंक चला रहा था.. क्षेत्र में नए ग्रामीण बैंक खुला तो पुलिस गश्ती टीम पहुंचा और पता किया कि बैंक कौन चला रहा है और पुलिस को और बैंक कर्मी को एक दूसरे से संपर्क है कि नहीं , जिसका पुलिस पता लगाया और फिर चल गया.... बैंक कर्मी से बातचीत करने के बाद ही गस्ती में निकले पुलिस टीम ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर थाने ले गया .... जिसके बाद गिरफ्तार अपराधी के दोस्तों ने यह समझा कि बैंक कर्मी द्वारा ही हमारे दोस्त को गिरफ्तार करवाया गया है जिससे बदला लेने के लिए 4: के संख्या में हथियार से लैस अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सीधे बैंक कर्मी के घर पहुंचा और बैंक कर्मी को खोजने लगा नहीं मिलने पर गाली गलौज और हथियार दिखाकर डराने और धमकाने लगा.... काफी देर तक चारों अपराधी हथियार का भय दिखाता रहा... इसी बीच ग्रामीण झुंड बनाकर सभी को पकड़ना चाहा तो मौके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी भाग निकले जिसमें से एक अपराधी पकड़ा गया है... जिस ग्रामीण बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई किया और पिटाई के बाद उसे पुलिस को हवाले कर दिया है पुलिस बैंक कर्मी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है.. और बिजली के खंभे से बांधकर एक शख्स की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह वायरल वीडियो एक हफ्ता पहले की बताया जा रहा है

Join us on:

Leave a Comment