आदित्यानंद जी की रिपोर्ट :-
सीतामढी : जिले के परिहार थाना क्षेत्र के अंदौली गांव स्थित तालाब में डूबने से सोमवार की दोपहर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंदौली गांव निवासी मो गुलाम के पुत्र मो राशिद 9 वर्ष व मो दिलनवाज 11 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया की सोमवार दोपहर दोनों खेलते-खेलते घर से पांच सौ मीटर दूर तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान एक भाई डूबने लगा। भाई को डूबता देख बचाने के लिए दूसरा पहुंचा लेकिन देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। दोनों को डूबते देख तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे, तब तक दोनों शव जमीन पकड़ चूका था। ग्रामीणों ने दोनों शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया एवं शव को परिजनों को सौप दिया,ग्रामीण ने बताया की मो गुलाम प्रदेश में मजदूरी करते है, उनके पास मात्र वही दो संतान था, परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दयाशंकर साह ने बताया की मामला को लेकर सनहा दर्ज कर लिया गया है।




