धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी -बेखौफ अपराधियो ने दिनदहाड़े गोलीमार सीएसपी संचालक से लुटे 4.50 लाख ,गंभीर हालत में सीएसपी संचालक अस्पताल में भर्ती,पुलिस करवाई में जुटी!
मोतिहारी में बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए एक के बाद एक घटना को दे रहे अंजाम।दो दिन पूर्व दिनदहाड़े सीएसपी अपराधियो ने सीएसपी से 5 लाख की लूट की घटना को दिया था अंजाम।पुलिस लूट की घटना का उदभेदन में जुटी थी कि अपराधियों ने चुनौती देते हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर 4.50 लाख लूट कर फरार हो गए ।गंभीर रूप से जख्मी सीएसपी संचालक का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है ।घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धनी छपरा की बतायी जा रही है ।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच करवाई में जुटी है ।मोतिहारी पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधी लगातार लूट की घटना को अंजाम देने में जुटे है ।कल्याणपुर थाना क्षेत्र के धनी छपरा में अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर लगभग 4.50 रुपया लूट कर फरार हो गए।हलाकि सीएसपी संचालक की जांच में गोली लगने की बात बताई जा रही है ।ग्रामीणों के सहयोग से सीएसपी संचालक को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है ।वही सूचना पर पुलिस पहुचकर करवाई में जुटी है ।
तीन दिन पूर्व बेखौफ अपराधियो ने कोटवा थाना क्षेत्र के गढ़वा टिकुलिया में दिनदहाड़े हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपया लूट कर फरार हो गए ।घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस अभी खुलासा भी नही कर पायी थी कि अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को गोली मारकर 4.50 लाख लूट कर फरार हो गए ।घटना के बाद हड़कम्प मच गया।वही सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर करवाई में जुटी है ।
बाइट :—– सीएसपी संचालक।




