ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिला के हाजीपुर मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है जिसके बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह में तकरीबन 10:00 बजे जेल में बंद एक कैदी की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए लाया जा रहा था तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। वही घटना की जानकारी जब मृतक कैदी के परिवार वालों को लगी। तो सभी ने सदर अस्पताल हाजीपुर में भागे भागे पहुंचा। वही इस संबंध में मृतक आदि अमोद कुमार के पिता बिरजू राम ने बताया कि उसकी हत्या जेल में की गई है। बताया गया है कि मृतक कैदी राजापाकर थाना क्षेत्र के रामपुर दिलावरपुर गांव निवासी बिरजू राम का 32 वर्षीय पुत्र अमोद कुमार बताया गया है जो सदर थाना कांड संख्या 149/22 और महुआ थाना कांड संख्या 299/22 मामले में फरार चल रहा था जिसे महुआ थाना के आदेश पर राजापाकड़ थाना के पुलिस अधिकारी ने बीते चार माह पूर्व गिरफ्तार कर महुआ थाना के पुलिस को सौंप दिया था जिसके बाद है महुआ थाने की पुलिस अधिकारी ने मृतक आरोपी अमोद कुमार को जेल भेज दिया था जो कोर्ट में विचाराधीन चल रहा था जिसकी अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसकी मौत हो गई हालांकि मृतक के परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।




