बाबा धाम यात्री बन करते थे तस्करी, शराब के साथ 4/4 महिला पुरुष गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

मोकामा के हथिदह में 4 महिला एवं 4 पुरुष को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है,थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की ये सभी बाबा धाम यात्री बनकर शराब तस्करी में लगे थे.
मोकामा में सभी पूर्वा एक्सप्रेस से उतरे और एक भाड़े की गाडी में सवार होकर बेगूसराय जा रहे थे, पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सुचना पहले ही मिल चुकी थी, इस बीच हथिदह के NH 31 पर नाकेबंदी कर उक्त वाहन को रोक कर तलाशी ली गई, तो कई बैग में कपड़ा में लपेटकर शराब रखा मिला.
पुलिस ने बताया की देशी विदेशी मिलाकर कुल 105 बोतल शराब बरामद की गई है जिसकी धारिता 51 लीटर से अधिक है.
गिरफ्तार आरोपियों में पति पत्नी और उसके तीन बेटे शामिल हैँ वहीं 3 अन्य महिलाएं भी हैँ, ये सभी बेगूसराय जिले के लोहियानगर के रहने वाले हैँ.
उल्लेखनीय है की ट्रेनों से झारखण्ड से भारी मात्रा में शराब की तस्करी होती रही है, जो पुलिस कार्रवाई के बाबजूद बदस्तूर जारी है.

Join us on:

Leave a Comment