पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-
75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोमवार को शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में डीएम अवनीश कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।
झंडोत्तोलन के उपरांत डीएम डॉक्टर अवनीश कुमार सिंह को सुरक्षाबलों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जबकि डीएम ने जिले वासियों को संबोधित करते हुए 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
वहीं डीएम अवनीश कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में अपनी आम भूमिका निभाने वाले जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज यदि भारत आजाद है तो इसमें महत्वपूर्ण योगदान उन स्वतंत्रता सेनानियों का है जिन्होंने अपना बलिदान दिए है। आज उनके बलिदानों को हम भूल नहीं सकते हैं जिस तरीके से उन्होंने अंग्रेजों को भागने पर मजबूर किया और अपने जान निछावर कर दिए। वहीं उन्होंने उन्हें याद कर नमन किया। इस मौके पर जमुई एसपी शौर्य सुमन , डीडीसी, एसडीओ सहित तमाम पदाधिकारी शामिल थे।




