अगस्त क्रांति के स्मरण में चम्पारण में कई कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

आज 9 अगस्त है और अगस्त महीने से ही अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई थी और अगस्त क्रांति के कारण न जाने कितने शूरवीरों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपनी प्राणों को आहुति दी थी और आज इस क्रांति को महात्मा ग़ांधी के चम्पारण में अनूठे ढंग से मनाया जा रहा है ।अगस्त क्रांति की याद में आज मोतिहारी के समाजसेवियों ने एक अनूठा कार्यक्रम किया है जिससे उनकी याद में आज जिला मुख्यालय में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए दर्जनों पेड़ लगाए गए । मकहँ स्वंत्रतासेनानी भोला राम तूफानी की याद में आज मोतिहारी की सड़को पर छायादार पेड़ लगाए गए हैं जिसका नेतृत्व भोलाराम तूफानी की बेटी शशिकला ने किया जिनका साथ दिया यहां के समाजसेवियों ने ।तस्वीरें देखिये कैसे देश के बीर सपूतों की याद में यहां पेड़ लगाए जा रहे हैं और इन पेड़ों पर उनकी तस्वीर लगाकर उन महान विभूतियों को याद किया जा रहा है यहां के युवा पीढ़ी को अगस्त क्रांति के महानायको से परिचय कराया जा रहा है ।

Join us on:

Leave a Comment